हिंदी माध्यम में सिविल सेवा की स्तरीय किताबों की तलाश

सिविल सेवा की तैयारी हिंदी माध्यम से करने वाले अभ्यर्थियों के सामने सबसे बड़ा सवाल किताबों की उपलब्धता का होता है | सामान्य अध्ययन के लिए तो अब ढेर सारी स्तरीय पुस्तकें उपलब्ध हैं मगर वैकल्पिक विषय में अच्छी किताबों के चयन में छात्रों को परेशानी आती है | वैसे भी अच्छी पुस्तकें तलाशनी पड़ती है | एक ही विषय पर उपलब्ध ढेर सारी किताबों में से आपके लिए कौन सबसे अच्छी रहेगी, ये तो आपको खुद ही जांचना-परखना पड़ेगा |
इस आलेख में मैं आपके साथ हिंदी माध्यम में उपलब्ध विभिन्न प्रकाशनों की स्तरीय किताबें शेयर करने की विनम्र कोशिश कर रहा हूँ | हिंदी माध्यम में उपलब्ध पुस्तकों की विषयवार सूची का अभाव इस आलेख की प्रेरणा है | आप सभी अभ्यर्थी भी विषयवार पुस्तकों के बारे में अपने सुझाव और अनुभव यहाँ बांट सकते हैं |

साथ ही आप सबों को मेरी सलाह रहेगी कि पुस्तक मेलों और अपने आस-पास उपलब्ध अच्छे पुस्तकालयों का जमकर प्रयोग करें | एक ही विषय पर दो-तीन लेखकों को पढना आपके ज्ञान और विचार को गहराई और गंभीरता देगा |

१. हिंदी माध्यम क्रियान्वयन निदेशालय की पुस्तकें -
दिल्ली विश्वविद्यालय के इस अंग ने हिंदी माध्यम में स्तरीय पुस्तकें उपलब्ध करने में अहम् भूमिका निभायी है | मानविकी के लगभग सारे विषयों में इनकी स्तरीय पुस्तकें उपलब्ध हैं | खासकर इतिहास और राजनीति शास्त्र विषय में इनकी पुस्तकों का जवाब नहीं |
इनकी नई पुस्तक सूची के लिए इस लिंक को खोले-
http://www.du.ac.in/index.php?id=110

इस प्रकाशन की सबसे उल्लेखनीय पुस्तकें हैं-
इतिहास वैकल्पिक विषय
आधुनिक विश्व का इतिहास - लालबहादुर वर्मा
प्राचीन भारत का इतिहास - झा एवं श्रीमाली
मध्यकालीन भारत भाग एक एवं दो- संपादक हरिश्चंद्र वर्मा
आधुनिक भारत का इतिहास- संपादक रामलखन शुक्ल
(इतिहास खंड की अन्य पुस्तकें भी इस विषय की गहन तैयारी के लिए देखी जा सकती है |)
राजनीति विज्ञान वैकल्पिक विषय हेतु 
राजनीति सिद्धांत -संपादक ज्ञान सिंह संधू
बदलती दुनिया में भारत की विदेश नीति भाग एक एवं दो - वी पी दत्ता
भारत में उपनिवेशवाद एवं राष्ट्रवाद- संपादक हिमांशु राय
संयुक्त राष्ट्र संघ - नीना शिरीष
नारीवादी राजनीति- संघर्ष एवं मुद्दे - संपादक- साधना, विवेदिता एवं जिनी
पाश्चात्य राजनीतिक चिंतन - सुब्रत मुख़र्जी एवं सुशीला रामास्वामी
भारतीय संसद-समस्याएँ एवं समाधान - सुभाष कश्यप
सामान्य अध्ययन हेतु
आजादी के बाद का भारत - विपिन चन्द्र, मृदुला मुख़र्जी, आदित्य मुख़र्जी

२. इग्नू की BA एवं MA की पुस्तकें
 सिविल सेवा के वैकल्पिक विषयों की हिंदी माध्यम में तैयारी के लिए इग्नू के पुस्तकों की महत्ता सर्वविदित है | विषय विद्वानों की उत्कृष्ट टीम द्वारा तैयार किये गए इनकी किताबें सिविल सेवा की तैयारी के बिंदु से काफी महत्त्वपूर्ण है | साथ ही हर विषय की पुस्तिका में उस विषय के सारे उत्कृष्ट सन्दर्भ ग्रंथों की सूची उपलब्ध है | इग्नू की पुस्तकें आप इग्नू के दिल्ली ऑफिस से खरीद सकते हैं | इग्नू की पुस्तकें पीडीऍफ़ फॉर्मेट में इन्टरनेट पर फ्री उपलब्ध है | लिंक है -
http://www.egyankosh.ac.in/

3. एस. चाँद प्रकाशन की पुस्तकें -
 इस प्रकाशन ने सामान्य अध्ययन और सी सैट पेपर के लिए हिंदी माध्यम में काफी अच्छी पुस्तकें प्रकाशित की है | यशपाल एवं ग्रोवर की 'आधुनिक भारत का इतिहास' जैसी पुस्तकों ने तो वाकई इतिहास ही रचा है | पुस्तक सूची के लिए लिंक देखे -
http://www.schandgroup.com

सामान्य अध्ययन हेतु-
आधुनिक भारत का इतिहास - यशपाल एवं ग्रोवर
सरल अंकगणित- आर एस अग्रवाल
भारतीय अर्थव्यवस्था - अश्विनी महाजन एवं गौरव दत्त
हिंदी भाषा एवं साहित्य पत्र हेतु -
हिंदी लोकोक्तियाँ एवं मुहावरे- बाबू  गुलाब राय


4. टाटा मैकग्रा हिल प्रकाशन -
 इस प्रकाशन की हिंदी माध्यम की पुस्तकें प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन पत्र  की तैयारी के लिए काफी उपयोगी है | लक्ष्मीकांत की राज्यव्यवस्था एवं पुष्पेश पन्त की अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध जैसी काफी अच्छी पुस्तकें इस प्रकाशन ने दी है | पुस्तक सूची के लिए इस लिंक को देखे |
http://www.tmhshop.com/test-prep/civil-service-examination-hindi

सामान्य अध्ययन पत्र हेतु-
भारतीय शासन - एम लक्ष्मीकांत
भारत एवं विश्व का भूगोल - माजिद हुसैन
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास - शीलवंत सिंह
21 वीं शताब्दी में अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध - पुष्पेश पन्त
भारत की विदेश नीति- पुष्पेश पन्त

लोक प्रशासन वैकल्पिक विषय हेतु
समग्र लोक प्रशासन - माहेश्वरी
21 वीं शताब्दी में लोक प्रशासन - दुबे
प्रशासनिक विचारधाराएँ- दुबे

राजनीति विज्ञान वैकल्पिक विषय हेतु-
राजनीति विज्ञान - एन डी अरोरा

समाज शास्त्र वैकल्पिक विषय हेतु-
समाज शास्त्र - पांडे

भूगोल वैकल्पिक विषय हेतु-
भूगोल सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए- खुल्लर
भौगोलिक मानचित्रावली - हुसैन



५.उपकार  प्रकाशन की पुस्तकें -
 इस प्रकाशन की पत्रिका प्रतियोगिता दर्पण ने सिविल सेवा के हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों का लम्बे समय से मार्गदर्शन किया है | इस प्रकाशन की किताबें सामान्य अध्ययन पत्र के लिए काफी उपयोगी है |
http://upkar.in/books.aspx?SCID=29

भारतीय अर्थव्यवस्था अतिरिक्तांक
कला एवं संस्कृति अतिरिक्तांक

६. प्रकाशन विभाग की पुस्तकें -
 भारत सरकार के अधीन इस संस्थान की पत्रिकाएँ योजना और कुरुक्षेत्र सिविल सेवा की तैयारी के लिए अपरिहार्य है | साथ ही इसकी कुछ अन्य पुस्तकें जैसे 'आधुनिक भारत के निर्माता' श्रृंखला की पुस्तकें, संत कवि एवं गाँधी जी से जुडी पुस्तकें  सामान्य अध्ययन और निबंध पत्र के लिए उपयोगी है |
http://www.publicationsdivision.nic.in/Hindi/380HindiBooks.pdf


७. प्रतियोगिता साहित्य प्रकाशन -
 राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, भूगोल, समाज शास्त्र, अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध जैसे विषयों पर इस प्रकाशन की पुस्तकें वैकल्पिक विषय की तैयारी के साथ सामान्य अध्ययन एवं निबंध पत्र की तैयारी के लिए भी काफी उपयोगी है |
http://www.psagra.in/product-category/iaspcs-mains-exam/ias-hindi/

सामान्य अध्ययन के लिए-
भारतीय शासन एवं राजनीति - फड़िया

राजनीति विज्ञान वैकल्पिक विषय हेतु-
अंतर्राष्ट्रीय राजनीति - बी एल फडिया

लोक प्रशासन वैकल्पिक विषय हेतु
भारत में लोक प्रशासन - बी एल फडिया
भारतीय प्रशासन - बी एल फडिया

समाज शास्त्र वैकल्पिक विषय हेतु-
समाज शास्त्र - प्रो.एम एल  गुप्ता एवं डॉ डी डी शर्मा

भूगोल वैकल्पिक विषय हेतु-
भारत का बृहत् भूगोल -डॉ चतुर्भुज मामोरिया


८.  अरिहंत प्रकाशन 
 इस प्रकाशन ने सामान्य अध्ययन के प्रारंभिक पत्र के लिए कुछ अच्छी पुस्तकें प्रकाशित की है | इस प्रकाशन के द्वारा प्रकाशित प्रारंभिक परीक्षा के क्वेश्चन बैंक अवश्य खरीदने योग्य है |
http://www.arihantbooks.com/Store/1/5/Entrance-Exam/Civil-Services

९. सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल 
 इस प्रकाशन की पत्रिका सिविल सेवा की तैयारी के लिए काफी उपयोगी है | इस प्रकाशन की कुछ पुस्तकें भी सामान्य अध्ययन पत्र की तैयारी के लिए काफी महत्तवपूर्ण है | इस प्रकाशन के हल किये हुए मुख्य परीक्षा के क्वेश्चन बैंक अवश्य खरीदने योग्य  है | सिविल सर्विसेज प्लानर भी नए अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी है |
http://www.chronicleindia.in/our-books

10. पुस्तक महल -
 इस प्रकाशन की हिंदी माध्यम की कुछ पुस्तकें सामान्य अध्ययन पत्र तथा आपकी हॉबी  की तैयारी के लिए उपयोगी है | हालाँकि काफी सतर्क चयन की जरुरत है क्योंकि किताबों की भरमार से उपयोगी किताब ढूँढने में काफी श्रम लगता है |
http://www.pustakmahal.com/books/

११. स्पेक्ट्रम प्रकाशन -
इस प्रकाशन की पुस्तकें सामान्य अध्ययन पत्र के लिए उपयोगी है |
http://spectrumbooks.in/books/hindi/

१२. कम्पीटीशन सक्सेस रिव्यु -
 इस प्रकाशन की पत्रिका निबंध एवं साक्षात्कार की तैयारी के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है | साक्षात्कार के लिए इस प्रकाशन की पुस्तक काफी अच्छी है |
http://www.competitionreview.in/publication.php

१३. वाणी प्रकाशन
 निबंध पत्र के लिए इस प्रकाशन की पुस्तकें काफी उपयोगी है |
http://vaniprakashanblog.blogspot.in/

१४. राजकमल प्रकाशन
 हिंदी साहित्य और निबंध पत्र की तैयारी के लिए काफी उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध |
http://www.rajkamalprakashan.com/

१५. साहित्य अकादमी -
हिंदी साहित्य के विद्यार्थियों के लिए इस प्रकाशन की पुस्तकें विशेषकर 'साहित्य निर्माता' सीरीज की पुस्तकें काफी काम की है |
http://sahitya-akademi.gov.in/

साथियों, हिंदी माध्यम में सिविल सेवा की तैयारी के लिए पुस्तकें प्रकाशित करने वाले प्रमुख प्रकाशकों की प्रारंभिक सूची मैंने आप लोगों के सामने अपने सीमित ज्ञान के आधार पर रखी है | कुछ अन्य महत्तवपूर्ण प्रकाशन जो यहाँ आने से रह गए हैं, उन्हें मैं  धीरे-धीरे विस्तृत विवरण के साथ आप लोगों के सामने लाने की कोशिश करूँगा | साथ ही सारे प्रकाशनों से सबसे अच्छी पुस्तकों के बारे में भी थोड़े और विस्तार से लिखूंगा | आप लोगों से भी अनुरोध है की आप अपने सुझाव भेजे |  हिंदी साहित्य के वैकल्पिक पत्र के लिए ढेर सारे साहित्यिक प्रकाशन हैं जिनकी चर्चा मैं अपने एक अलग आलेख में करूँगा |

हंस की तरह नीर-क्षीर विवेक से अपने लिए सबसे उत्तम पुस्तकों का चयन करे | अगर आपने अच्छी पुस्तकों को अपना मित्र बनाया तो जीवन भर सफलता आपकी संगिनी बनी रहेगी और आप जीवन के हर पड़ाव से हँसते-मुस्कुराते गुजरेंगे 


Originally published for http://e-planmyexam.blogspot.com Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe for all latest jobs / Exam pl log on to http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. UP Police Constable Physical Exam Date 2018-19 Uttar Pradesh Police Constable PST/ PET Call Letter/ Hall Ticket 2019 Download Admit Card of UP Police Constable Physical Exam 2019 Check UP Police Constable PST / PET Date UP Constable New Written Exam Date for 2nd shift UP Police Re-Exam Date for 18 19 June Re Exam Paper.All Those candidates who are waiting for the UPPRPB Admit Card, should be in touch with the website.

    ReplyDelete